






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 दिसम्बर 2021। क्षेत्र में कांग्रेस के अगुवा नेता पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का आह्वान करते हुए पार्षदों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। गोदारा ने करनी हेरीटेज के हॉल में कार्यकर्ताओं से गहलोत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहुंचाने की बात कहते हुए आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने की बात कही। यहां प्रधान सावित्री देवी ने महिला पार्षदों के सम्मान किया। कार्यकर्ताओं को प्रधान पति केसरराम गोदारा, वरिष्ठ कोंग्रेसी नेता तुलसीराम चोरड़िया, रामचंद्र राठी, राधेश्याम सारस्वत, पार्षद अंजु पारख, मूलचंद स्वामी, रामनिवास दुसाद ने सम्बोधित करते हुए संगठन के प्रति निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लेने को कहा। समारोह की अध्यक्षता ओमप्रकाश राठी ने की व ब्लाक अध्यक्ष मूलाराम थोरी भी मंच पर उपस्थित रहें।






