






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 दिसम्बर 2021। राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन की श्रीडूंगरगढ़ सब डिवीजन शाखा में आज अध्यक्ष पद पर चुनाव करते हुए 10 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से किया। नवनियुक्त प्रदेश सचिव मनीष विश्नोई की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में हरपाल जाखड़ को अध्यक्ष पद सौंपा गया तथा महामंत्री राकेश मूंड, संरक्षक लाल सिंह गौड़, सचिव राजकमल विश्नोई, कोषाध्यक्ष श्रवण सहारण, संगठन मंत्री संदीप यादव, प्रचार मंत्री प्रमोद कुमार, उपाध्यक्ष पद पर कुम्भाराम कुकणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश मीणा, व सह सचिव पद पर अमराराम गोदारा को चुना गया। इस दौरान मनीष विश्नोई ने कर्मचारी हित में सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर सक्रिय रहने का आह्वान किया। नवनियुक्त अध्यक्ष हरपाल जाखड़ ने सभी का आभार जताया व पद की जिम्मेदारी निष्ठा से निभाने की बात कही।



