May 19, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 दिसंबर 2021। आज गुजरते 2021 में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए झंवर बस स्टैंड से भानीड़ा के चौथे साथी 19 वर्षीय श्याम बेनीवाल पुत्र कंवराराम जाट निवासी मालकसर, चूरू को धर दबोचा है। थानाधिकारी वेदपाल की अगुवाई में उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर चौथे अपराधी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ में कांन्सटेबल के साथ मारपीट कर हाथ तोड़ने व एक गवाह पर जानलेवा हमला करने का आरोपी भानीड़ा उर्फ भानीनाथ पुत्र रामुनाथ सिद्ध निवासी वार्ड 8, श्रीडूंगरगढ़ अपने दो साथियों अनिल पुत्र राजेन्द्र कुमार गोदारा निवासी चिमनपुरा, राजगढ़ तथा रणवीर पुत्र तेजाराम जाट निवासी मालकसर के साथ गुरूवार को घड़साना से बीकानेर डीएसटी द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था। 41 मामलों में फरार भानीड़ा श्रीडूंगरगढ़ थाने से हार्डकोर अपराधी घोषित कर दिया गया था।

यह रही टीम, लगातार सक्रिय रहा श्रीडूंगरगढ़ थाना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांन्सटेबल से मारपीट के बाद थानाधिकारी वेदपाल शिवराण इस मामले में लगातार भानीड़ा के पीछे थे व सूचनाओं के आधार पर तफ्दीश कर रहें थे। भानीड़ा की फरारी में वो लगातार पुलिस से छिपते छिपाते भाग रहा था परन्तु आखिर गुरूवार को दो साथियों के साथ पकड़ा गया। शिवराण ने आज कुछ देर पहले ही झंवर बस स्टैंड के तिराहे पर भानीड़ा के चौथे साथी श्याम बेनीवाल को अपनी टीम में लेखराम, मुकेश, विनोद, लेखराम, सेवानंद के साथ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने दबोचा भानिडा के चौथे साथी को।