May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जनवरी 2022। मानव जीवन को श्रेष्ठता की ओर ले जाने के लिए भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेवें। ये बात कही श्रीराम कथा वाचक किशोर चन्द्र शास्त्री ने। उन्होंने मोमासर बास के करणी पार्क में आयोजित श्रीराम कथा के प्रथम दिन कथा परिचय देते हुए कथा श्रवण का माहात्म्य बताया। कथा का आयोजन श्रीकरणी गौ सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है। कथा का प्रारंभ आज सुबह करनी मंदिर से कलश यात्रा निकाल कर किया गया। आयोजकों ने बताया कि कथा का वाचन 11 जनवरी तक रोजाना दोपहर 12.15 से शाम 4.15 तक किया जाएगा।