May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जनवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के बच्चों कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन जरूर लगवाओ जिससे आपका कल सुरक्षित हो सकें ये बात कही आज ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने। आर्य ने बच्चों का आह्वान करते हुए बताया कि आज श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 15 से 18 वर्ष के 5202 बच्चों ने तथा कस्बे में 670 बच्चों ने अपना पहला टीका लगवा लिया है। आर्य ने बताया बच्चे ऑन लाईन रजिस्ट्रेशन करवा सकते है और ऑन स्पॉट भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। वे केवल अपना आधार कार्ड या स्कूल आई. डी. लेकर टीकाकरण स्थलों पर जाकर या टीकाकरण स्कूल में टीका लगवा सकते है। बता देवें आज बच्चों के लिए कस्बे के चार राजकीय विद्यालयों में टीकाकरण शिविर लगाए गए है तथा ग्रामीण इलाकों में भी चिकित्साकर्मी स्कूलों में जाकर टीका लगा रहें है। बता देवें क्षेत्र में आज बच्चों के लिए कुल 9000 डोज दी गई। पहले ही दिन 5 हजार से अधिक बच्चों ने टीका लगवाया है।

मंगलवार को 63 स्थानों पर लगेंगे टीके।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय, ब्राइट फ्यूचर स्कूल, मॉर्डन राजस्थान पब्लिक स्कूल, मदर इंडिया स्कूल में बच्चों के लिए टीकाकरण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। बता देवें मंगलवार को 63 स्थानों पर भी टीके लगाए जाएंगे। श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी, मोमासर, बिग्गा, रिड़ी, बाना, समंदसर, बेनिसर, पुनरासर, देराजसर, लखासर, ऊपनी में कोविशील्ड व कोवैक्सिन दोनों के डोज लगेंगे। गांव आडसर, उदरासर, धीरदेसर पुरोहितान, सातलेरा, जैसलसर, बिग्गाबास रामसरा, ऊपनी, हथाना जोहड़, लिखमीसर दिखनादा, गुसाईसर बड़ा, बिंझासर में कोवैक्सिन के डोज लगाए जाएंगे। श्रीडूंगरगढ़ यूपीएचसी, जालबसर, तोलियासर, ठुकरियासर, कितासर, धीरदेसर चोटियान, लिखमादेसर, जैतासर, कुंतासर, अभयसिंहपुरा, इंदपालसर सांखलान, इंदपालसर गुसाईसर, अमृतवासी, धनेरू, बरजांगसर, बाडेला, कुनपालसर, बापेऊ, जाखासर नया, सोनियासर शिवदानसिंह, सोनियासर मिठिया, कल्याणसर नया, सांवतसर, राजेडू, दुलचासर, पुंदलसर, दुसारना पंडरिकजी, दुसारना पिपासरिया, लोढेरा, डेलवां, मनकरासर में कोविशील्ड के टीके लगाए जाएंगे।