






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जनवरी 2022। पश्चिमी विक्षोभ के असर से क्षेत्र में लगातार दो घण्टे बरसात के बाद गांव तर बतर हो गए है। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की गलियों में राजकीय अस्पताल रोड, अस्थाई बस स्टैंड, मुख्य बाजार, सहित निचले हिस्सों में पानी भर गया है जिससे नागरिक परेशानी का सामना कर रहें है। वहीं जोरदार बरसात के बाद कृषि मंडी में मुसीबत खड़ी हो गयी है व किसानों की कई क्विंटल मूंगफली भीग गई है। बता देवें मौसम विभाग की चेतावनी के बाबजूद यहां मंडी प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया और किसान पानी में मूंगफली को तैरता देख सर पकड़ कर बैठ गए है। गांव जाखासर नया, जेतासर, सातलेरा, बिग्गा में अच्छी बरसात की सूचनाएं है। हालांकि क्षेत्र के किसानों का कहना है कि राज ने यूरिया की किल्लत दी और राम ने आज उसकी दवा कर दी है। किसानों ने बताया कि यूरिया नहीं मिलने के कारण फसलों की बढ़वारी की चिंता सता रही थी परन्तु अब एकबार मावठ फसलों के लिए अमृत बन कर बरसा है।
आज की खबरों के लिए कल का इंतजार क्यों.? जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और पाएं क्षेत्र के प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचार, आस पास की खास खबरों के साथ पाएं प्रदेश व राज्य की वे खबरों जो आम जनजीवन को करती है प्रभावित।


















