May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जनवरी 2022। क्षेत्र में एक युवती कॉलेज के लिए निकली और वापस अपने घर लौट कर नहीं आई तो परेशान पिता ने थाने पहुंच कर पुत्री को ढूंढने की गुहार थानाधिकारी से की है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि बिग्गा निवासी गोपालाराम ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री ममता मंगलवार सुबह 8.30 बजे महाविद्यालय में डाक्यूमेंट लेने के लिए गई और अभी तक घर नहीं पहुंची है। पिता ने गुमशुदगी दर्ज करवाई तथा हेड कांस्टेबल भगवानाराम को जांच दी गई है।