May 20, 2026
IMG-20210103-WA0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जनवरी 2021। क्षेत्र में एक जने को 20 हजार रुपए उधार देना और उधार दिए रुपए वापस मांगना महंगा पड़ गया। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि कुनपालसर निवासी भंवरलाल नायक ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि गांव के ही भंवरलाल कस्वां ने उससे रुपये लिए थे। आज भंवरलाल कस्वां से उसने रुपये वापस लौटाने को कहा तो वह झगड़ा करने पर उतारू हो गया। इस दौरान पास ही के नल से पार्थी पानी पीने लगा तो आरोपी ने जातिसूचक गालियां दी व उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ के सुपुर्द कर दी है।