May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ थाने में घुसकर एक परिवाद में कार्रवाई का विरोध करते हुए एक युवक ने उत्पात मचाया और हेड कांस्टेबल बलबीरसिंह ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बलबीर ने बताया कि 25 वर्षीय युवक रामलाल सिद्ध निवासी बीकानेर को थाने में आया और उत्पात मचाने लगा। युवक से समझाईश का प्रयास किया परंतु वह नहीं माना तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।