May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2022। क्षेत्र से एक गुमशुदा महिला को हेड कांस्टेबल बलबीर सिंह ने बीकानेर से दस्तयाब किया है। बलबीर ने बताया कि गांव ऊपनी से मंगलवार सुबह अपने ससुराल से गायब हुई 22 वर्षीय महिला अन्नपूर्णा बीकानेर में मिली। महिला को श्रीडूंगरगढ़ लाकर उपखंड मजिस्ट्रेड के सामने पेश किया गया और यहां महिला ने अपनी माता के साथ जाने की बात कही। महिला को उसके पीहर भेज दिया गया है। बता देवें इस संबंध में महिला के पति के भाई ने गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।