






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जनवरी 2021। आज सुबह 6 बजे कोहरे के आगोश में लिपटे श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा और नागरिकों की धूजणी छूट गई। रात ठंडी हवा का दौर शुरू हुआ जिसने कड़ाके की बढ़ोतरी ठंड में कर दी है। लगातार बढ़ती सर्दी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है और लोग देर सुबह तक व शाम को जल्दी ही घरों में दुबक रहें है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की बात कही है। तापमान में ओर गिरावट सम्भव है और 10 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बूंदाबांदी होने की संभावना रहेगी। मकर संक्रांति के बाद ही मौसम में बदलाव प्रारंभ होगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी।







