






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जनवरी 2022। सुबह 6 के बाद आसमान से घना कोहरा अंचल में उतरा और पूरे क्षेत्र को अपने आगोश में ले लिया। पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी के बाद राजस्थान सहित पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, और महाराष्ट्र शीतलहर की चपेट में है और पारा लगातार गिर रहा है। मौसम विभाग ने आज से घने कोहरे व ठिठुरन बढ़ने की बात कही है। श्रीडूंगरगढ़ में जनजीवन प्रभावित हुआ है व जगह जगह अलाव जला कर नागरिक सर्दी से बचाव का प्रयास कर रहें है। किसानों ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए बताया कि गेहूं व चना की फसलों के लिए कोहरा लाभदाई रहेगा। आप सर्दी के माहौल में घर बैठे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ पूरे अंचल हाल फ़ोटो के माध्यम से देखें।















