






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जनवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र कोरोना के कहर से सुरक्षित रह कर आरोग्य रहें इसके लिए प्रति नागरिक के सहयोग की आवश्यक है। मास्क का प्रयोग, सामाजिक दूरी की समझदारी व वैक्सीन के डोज कोरोना को मात दे सकेंगे। राज्य भर में कोरोना का कम्युनिटी स्प्रैड हो गया है और ऐसे में समझदारी ही अपनों के साथ आपको सुरक्षित कर सकती है। श्रीडूंगरगढ़ में सोमवार को बूस्टर डोज के टीके लगाए गए और पूरे ब्लॉक में 60 प्लस वाले 118 जनों ने बूस्टर डोज लगवाया है। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने बताया की कोई साइडइफेक्ट सामने नहीं आए है। कस्बे के वार्ड 34 के बाबूलाल सेवग ने पहले ही दिन अपनी धर्मपत्नी राजू देवी के साथ पूरे भरोसे से बूस्टर डोज लगवाया और हमउम्र बुजुर्गों को बिना किसी भय के टीके लगवाने को प्रेरित किया है। आज बीकानेर में जारी पहली लिस्ट में कोरोना 100 पार है परंतु आज सुबह की लिस्ट में श्रीडूंगरगढ़ को राहत मिली है और कोई नया संक्रमित सामने नहीं आया है।
आज यहां है टीकाकरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी, यूपीएचसी, गांव मोमासर, तोलियासर, बिग्गा, बिग्गाबास रामसरा, रिड़ी, बाना, कुनपालसर, ऊपनी, लखासर, शेरुणा में 15 प्लस, 18 प्लस, और बूस्टर डोज लगाए जा रहें है। गांव आडसर, उदरासर, धीरदेसर पुरोहितान, ठुकरियासर, कितासर, धीरदेसर चोटियान, लिखमादेसर, जेतासर, इंदपालसर सांखलान, मिंग्सरिया, सोनियासर मिठिया, कल्याणसर पुराना, राजेडू, गोपालसर, टेऊ, पुंदलसर, दुसारणा पंडरिकजी, दुसारणा पीपासरिया, गुसाईसर बड़ा, बिंझासर में 18 प्लस व सभी 30-30 बूस्टर डोज लगाएं जाएंगे। गांव सातलेरा, जालबसर, लाखनसर, धर्मास, नोसरिया, बापेऊ, सोनियासर गोदारन, कल्याणसर नया, सांवतसर, दुलचासर, सूडसर, बेनिसर, झंझेऊ, जोधासर में 15 प्लस को टीके लग रहे है।
श्रीडूंगरगढ़ के समस्त प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों के लिए आज ही जुड़ें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और अपडेट आपके काम की स्थानीय, प्रादेशिक, राष्ट्रीय समाचारों से।



