May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जनवरी 2022। बीकानेर में दूसरी सूची में जारी हुई है जिसमें 93 मरीज सामने आए है। आज सुबह की पहली लिस्ट में जहां 154 संक्रमित सामने आए है वहीं आए थे वहीं शाम को दूसरी रिपोर्ट में 93 मरीज सामने आए है। इस तरह से एक बार फिर कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है और श्रीडूंगरगढ़ में आज 29 पॉजिटिव सामने आएं है। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि मंगलवार को गांवो से 238 सैंपल भेंजे गए थे जिनमें ये संक्रमित सामने आए है। आज गांव लखासर में 10 संक्रमित, गांव सातलेरा में 5, अमृतवासी में 1, गांव सांवतसर 3 में, गांव रिडी में 4, गुसाईसर में 1, सेरूणा में 1, ऊपनी में 4 पॉजिटिव आए है। आर्य ने नागरिकों से मास्क का प्रयोग करने की बात कही और सावधानी बरतने की बात कही है।