May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जनवरी 2022।  कोरोना के कठिन काल में जिले के सबसे बड़े अस्पताल को रक्त की जरूरत है और गुरूवार को एनवीपी भवन में स्व. सत्यनारायण बिहानी की स्मृति में उनके परिवार द्वारा आर्थिक सहयोग से आयोजित किया जाएगा। एनवीपी अध्यक्ष श्रवण कुमार गुरनानी, मंत्री विजयराज सेवग, शिविर प्रभारी ललित बाहेती, सह प्रभारी रमेश कुमार प्रजापत ने युवाओं से शिविर में रक्तदान की अपील की है। परिषद के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा इसका प्रचार प्रसार किया जा रहा है। सभी पाठकों से भी अपील करते है कि वे जागरूक होकर रक्तदान करें व अपने साथियों से भी करवाए और देश व समाज के हित में अपना योगदान देवें।

जैन श्वेतांबर सभा कल महावीर कीर्ति स्तम्भ पर ध्वज फहराएगी, संत देंगे आशीर्वाद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में घुमचक्कर चौराहे पर स्थित महावीर कीर्ति स्तम्भ स्थल पर कल पहली बार ध्वजारोहण होगा और यहां ध्वज तेरापंथ सभा द्वारा फहराया जाएगा। सभा के कार्यवाहक अध्यक्ष मदन मालू ध्वजारोहण करेंगे और उन्होंने बताया कि यहां मुनि भूपेंद्र कुमार व उनके सहवर्ती संत मुनि पदम कुमार राष्ट्रीय पर्व पर अपना आशीर्वाद देने महावीर कीर्ति स्तम्भ पहुंचेंगे तथा जैन समाज के श्रावक श्राविकाएं उपस्थित होंगी। मालू ने सभी से मास्क पहन कर आने की अपील की है।