May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जनवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ में आज 15 प्लस को कोवैक्सीन व 18 प्लस को कोविशील्ड के डोज ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन से लगाए जाएंगे। श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी व यूपीएचसी में बूस्टर डोज के साथ 18 प्लस का टीकाकरण प्रारंभ हो गया है तथा 15 प्लस को केवल सीएचसी में डोज लगेगी। गांव आडसर व शेरुणा में 15 प्लस, 18 प्लस व बूस्टर डोज लगेंगे तथा गांव सोनियासर शिवदानसिंह व शेरुणा में 15 प्लस युवाओं को डोज लगाए जाएंगे। गांव सुरजनसर, जेतासर, उदरासर, कुंतासर, धीरदेसर चोटियान, शीतलनगर, कितासर, बिग्गा, बिग्गाबास रामसरा, इंदपालसर गुसाईंसर, इंदपालसर हिरावतान, इंदपालसर सांखलान, बाडेला, बाना, रिड़ी, सोनियासर शिवदानसिंह, सोनियासर मिठिया, बापेऊ, ऊपनी, सांवतसर, राजेडू, लिखमीसर उत्तरादा, लिखमीसर दिखणादा, दुलचासर, गोपालसर, दुसारणा पंडरिकजी, लखासर, पूनरासर, गुसाईंसर बड़ा, मणकरासर में 18 प्लस व बूस्टर डोज लगाए जाएंगे। ब्लॉक सीएमएचओ ने कोरोना के खतरों से बचने के लिए वैक्सीन के दोनों डोज लगवाने की अपील नागरिकों से की है।