May 21, 2026
SDT_news-Recovered-1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 फरवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की सरदारशहर रोड चोरों के लिए मनपसंद जगह बनी हुई है और यहां मंगलवार रात को चार से ज्यादा दुकानों के ताले टूटे है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात चोर ने मंगलवार रात को हनुमान मंदिर के पास स्थित पंचर की दुकान के, पुरोहित जी के पट्टियों के बाड़े के, महावीर अडावड़िया की निर्माण सामग्री की दुकानो के ताले तोड़े। हालांकि इस क्षेत्र में पहले भी कई बार चोरी होने के कारण दुकानदार संभले हुए हैं और एक भी दुकान में चोरों को चुराने लायक कुछ नही मिला। सभी जगहों पर चोरों ने ताले तोड़ कर फेंक दिए और कागज वगैरह बिखेर दिए। चोरों ने एक घर मे घुसने का प्रयास भी किया लेकिन जाग होने पर सफल नही हो पाए। वही सरदारशहर रोड पर ही एक मोटरसाइकिल भी लावारिस स्थिति में मिली है। घटनाओं की सूचना मिलने पर हेडकांस्टेबल बलवीर की अगुवाई में पुलिस दल भी मौके पर पहुंचा है और सूनी खड़ी बाइक को थाने ले जाया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। विदित रहे कि सरदारशहर रोड पर चोर छोटी चोरियां करने का अपना जुगाड़ भिड़ाते रहते हैं। ओर पहले भी यहां पुरामे टायर, बैटरियां, स्क्रैप, खुले सिक्के आदि की चोरियां हो चुकी हैं। सरदारशहर बिल्डिंग मेटेरियल विक्रेता एसोसिएशन द्वारा पुलिस से सख्त कार्यवाही करने की मांग की गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कई जगहो पर ताले तोड़ने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आसपास के लोगो से पूछताछ करते पुलिसकर्मी।