






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 फरवरी 2022। बुधवार सुबह की कोरोना रिपोर्ट में जिले में 48 नए कोरोना रोगी सामने आए हैं। जिनमे क्षेत्र के 2 गांवो के 3 रोगी भी शामिल हैं। बुधवार सुबह की रिपोर्ट में गांव उदरासर में सैम्पल देने वाली उदरासर के वार्ड 9 की निवासी 18 वर्षीय बालिका ओर गांव जालबसर की निवासी 17 ओर 18 वर्षीय बालिकाएं पॉजिटिव रिपोर्ट हुई है। क्षेत्र में कोरोना अब बच्चों को निशाना बना रहा है। बुधवार सुबह के सभी तीनो रोगी 18 से कम आयु के हैं और मंगलवार को भी 4 वर्ष से 18 वर्ष की आयु के बीच 12 बच्चे कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट हुए थे।



