May 21, 2026
SDT_news-Recovered-1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 फरवरी 2022। खेती में बढ़ रहे पेस्टीसाइड के प्रयोगों से कैंसर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी तेजी से पैर पसार रहा है। ऐसे में आवश्यकता है कि इस बारे में जन- जागरण हो और इस रोग की समय समय पर समुचित जांच करवाई जाए। क्योंकि प्राथमिक स्टेज में इसका इलाज संभव हो गया है। यह संदेश दिया गया शुक्रवार को विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय चिकित्सालय में आयोजित कैंसर स्क्रीनिंग कैम्प से दिया गया। चिकित्सालय प्रभारी डॉ एस के बिहानी ने बताया कि कैम्प में क्षेत्र के 102 रोगियों की जांच की गई और इस दौरान दवाइयां वितरण भी की गई। कैंसर दिवस के मौके पर डॉ बिहानी द्वारा राजकीय बालिका विद्यालय में छात्राओं को कैंसर से सम्बंधित जानकारी दी गई। एनसीडी कर्मचारी काउंसलर मदन मीणा, मो. अनवर खान ने शिविर के आयोजन में भूमिका निभाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्राओं को दी कैंसर दिवस की जानकारी।