May 20, 2026
IMG-20220205-WA0088

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष का किया उत्साह से अभिनंदन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 फरवरी 2022।  देश और समाज का भविष्य युवा ही है वर्तमान में साम्प्रदायिक ताकते युवाओ को झूठ के सहारे भृमित कर रही है। ऐसे में आवश्यक है कि युवा देश हित मे कांग्रेस विचार और संग़ठन से जुड़े ओर सक्रिय हो। ये आह्वान एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी ने क्षेत्र के युवाओं से किया और मौका था कस्बे के यूथ कांग्रेस कार्यालय में उनके अभिनंदन कार्यक्रम का। चौधरी जयपुर से क्षेत्र के एक विवाह कार्यक्रम में शिरकत करने आये थे और यूथ कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना की अगुवाई में यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई से जुड़े कार्यकर्ताओ ने उनका अभिनंदन किया। बाना ने चौधरी को बुके दिया और कार्यकर्ताओं ने मालाएं पहनाई। इस मौके पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सूंदर बेरड़, विश्वास सांगवा, कैलाश कूकना, रामनिवास गोदारा, राजेश गोदारा, गोल्डन तंवर, दिनेश पिलानियां, ओमप्रकाश चोटिया, सांवरमल चोटिया आदि मौजूद रहे और युवाओ को कांग्रेस विचार से जोड़ने का संकल्प लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष का किया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओ को संगठन से जोड़ने पर चर्चा करते यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ओर एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष का किया उत्साह से अभिनंदन।