May 20, 2026
13_10_2020-train_2_20872319

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 फरवरी 2022। रविवार सुबह सुबह क्षेत्र से बुरी खबर निकल कर सामने आ रही हैं कि एक युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में रेलवे पटरियां लगातार आत्महत्या का माध्यम बनती जा रही है। रविवार सुबह करीब 10.30 बजे बीकानेर-दिल्ली ट्रेन, बीकानेर से आ रही थी, श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन से करीब 2-3 किलोमीटर पहले दरगाह के पास पाए से मौजूद एक युवक ट्रेन के आगे कूद गया। ट्रेन से कटने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद ट्रेन भी करीब आधे घन्टे से वही खड़ी है और उसमें सवार यात्री खासे परेशान हो रहे हैं। इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई है और मौके पर आसपास के खेतों से किसान भी पहुंच गए हैं ओर युवक की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रेन के आगे कूद कर जान देने वाले युवक की शिनाख्त कर प्रयास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, ट्रेन को करवाया रवाना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौके पर शव को श्रीडूंगरगढ़ लाने की तैयारी।