May 20, 2026
SDT_news-Recovered-1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 फरवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ में नशे का कारोबार ही नहीं शीघ्र रूपए कमाने के लालच में नशे के कारोबारी भी लगातार बढ़ रहें है। क्षेत्र के युवाओं में केवल नशे का कल्चर ही नहीं बढ़ रहा वरन नशे की खरीद फरोख्त के काले जाल की गिरफ्त में फंस रहें है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स इन्वेस्टिगेशन में हमने जाना कि लोकल में शराब व गांजा का नशा ही प्रमुख रूप से नशाखोरों की पहली पसंद है और क्षेत्र में खासा प्रचलित परंतु अब धीरे-धीरे डोडा-पोस्त का नशा भी यहां पैर पसारने लगा है। लंबे समय से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में यात्रा करने वाले ट्रक चालकों द्वारा ही डोडा पोस्त का नशा किया जा रहा है परंतु अब इसकी सहज उपलब्धता अन्य शौकिनों को भी अपनी गिरफ्त में लेने लगी है।
पंजाब व एम.पी. से सड़क मार्ग द्वारा आ रहा है डोडा पोस्त।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब व एम.पी. के सड़क रास्तों से यात्री बसों के साथ ये नशा क्षेत्र तक पहुंच रहा है। किसी यात्री के साथ नहीं आ रहा है ये नशा और डोडा पोस्त के कारोबारी बसों में सामान के साथ इसे रखवा रहें है। व्यापारी यहां सामान के साथ उतार लेते है और उसे आगे अपनी चेन में सप्लाई का काम करते है।
श्रीडूंगरगढ़ का नशा कारोबारी गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज श्रीडूंगरगढ़ के गांव डेलवां का 40 वर्षीय मन्नीराम जाट एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया है। चुरू जिले के हमीरवास थाने के एसएचओ विकास चंद्र ने मन्नीराम को गिरफ्तार किया व राजगढ़ न्यायालय में पेश कर उसे रिमांड पर ले लिया है। हमीरवास थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 फरवरी 2022 को राजगढ़ थाने में एनडीपीएस एक्ट में एक मुकदमा दर्ज हुआ जिसमें जांच के दौरान राजगढ़ से एक आरोपी रूपेंद्र सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर 4 दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान रूपेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह डोडा पोस्त श्रीडूंगरगढ़ के मन्नीराम से खरीद करता है। इस पर पुलिस ने मन्नीराम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को इस मामले में अभी ओर जानकारियां व इस कारोबार में लिप्त अनेक लोगों के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद भी है।
क्या है एनडीपीएस एक्ट.?
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नशीले पदार्थों के सेवन करने, इसे बनाने, खरीद-बिक्री करने के खिलाफ देश में जो कानून है, उसे नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 कहते हैं तथा इसे शॉर्ट में NDPS एक्ट कहा जाता है।

श्रीडूंगरगढ़ उपखंड क्षेत्र की सभी प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और पाएं आज की खबर आज ही तो अब क्यों करें कल का इंतजार।