






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 फरवरी 2022। पिछड़ों एवं दलितों का उत्थान किए बिना समाज में समानता नहीं आ सकती और समानता के अभाव में समाज का पूर्ण विकास व लोकतांत्रिक भावना का विकास सम्भव नहीं है। समाज के सम्पूर्ण व सामूहिक विकास के लिए आवश्यक है कि देश के युवा कांग्रेस की विचारधारा से जुडें एवं पार्टी को मजबूत करते हुए बिना किसी जातीय मतभेद के समाज का निमार्ण करने में अपनी भागीदारी निभाएं। यह आह्वान कांग्रेस सरकार द्वारा हाल ही में दी गई राजनीतिक नियुक्तियों में डाक्टर भीमराव अम्बेडकर फांउडेशन (अम्बेडकर पीठ) के चैयरमैन डाक्टर मदनगोपाल मेघवाल ने कस्बे के युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से किया। राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त मेघवाल जयपुर से बीकानेर लौटते हुए श्रीडूंगरगढ़ यूथ कांग्रेस कार्यालय पर रूके जहां पर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिराम बाना की अगुवाई में युवा कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा, जिला महासचिव गोल्डन तंवर, उपाध्यक्ष तोलाराम सांसी, महेंद्र मोटसरा, खिंवाराम गोदारा, नारायण चाहर, चन्दप्रकाश शर्मा, महेश पिलानिया, हरिराम सहु, जयंत सिखवाल, शुभम शर्मा, समीर पावटे, तालीम चुनगर, तिलोक घोटिया, अंकित बारूपाल, पन्नाराम मेघवाल, तोलाराम मेघवाल, सहीराम मेघवाल, तिलोकाराम मेघवाल, कयूम तंवर, फरदीन, आरिफ, कपिल शर्मा, अजय, राकेश, शिशपाल, सुरेश बाना, राकेश मीणा, अरुण सिद्ध, योगेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्तिथि रही और सभी ने फूलों का गुच्छा भेंट कर मेघवाल का माल्यापर्ण कर अभिनंदन किया। बाना ने प्रदेश सरकार द्वारा मेघवाल को फांउडेशन का चेयरमैन बनाने पर आभार जताया।






