May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 फरवरी 2022। माघ माह के शुक्ल पक्ष के रविवार को आज क्षेत्र के विश्व रक्षक तोलियासर भैरव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए व धोक लगाई। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के पदयात्री भी बाबा के दर्शनार्थ पहुंचे।
मंदिर के आगे से मोटरसाइकिल चोरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहें है। आज गांव तोलियासर में भैरव मंदिर के आगे खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। बिग्गा बास निवासी द्वारका प्रसाद लोहिया ने बताया कि उनकी हरे रंग की RJ 07 4100 पेंशन प्रो मोटरसाइकिल मंदिर के बाहर खड़ी की और दर्शन करके लौटे तो मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। उन्होंने कहा कि तलाश का काफी प्रयास किया परन्तु बाइक का पता नहीं चल सका है। लोहिया ने थानाधिकारी के नाम प्रार्थना पत्र देकर बाइक बरामद करवाने की मांग की है। बता देवें तोलियासर भैरव मंदिर में चोर व लपके लगातार सक्रिय रहते है। मेले के दौरान यहां चेन स्नेचिंग, जेब कटाई जैसी घटनाएं भी सामने आती रहती है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माघ रविवार को आज तोलियासर मंदिर में सजावट व रौनक रही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर के आगे से आज मोटरसाइकिल चोरी हो गयी, थानाधिकारी को दी परिवादी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अलसुबह से देर शाम तक भैरव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए