May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 फरवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज गोदारा परिवार की अगुवाई में मदनगोपाल मेघवाल का उत्साहपूर्वक स्वागत किया व दलित समाज के उत्थान पर उनसे चर्चा की। यहां भगवाना राम गोदारा ने मेघवाल को साफा बंधवा कर शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। प्रधान पति केसराराम गोदारा ने फूलमाला पहना कर स्वागत किया। इस दौरान सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मणराम जाखड़, सरपंच जैसलसर भीखराज जाखड़, ठुकरियासर सरपंच अमराराम गांधी, उदरासर सरपंच प्रातिनिधि संतोष गोदारा, सुरजसर सरपंच ओमप्रकाश सारस्वत, पार्षद हीरालाल जाट, नानूराम कुचेरिया, रमेश प्रजापत, दाऊद काजी, अशोक भार्गव, नंदलाल प्रजापत, हीरालाल पटवारी, भूराराम प्रजापत, गफूर लाईन, सुरेन्द्र महावर, नौरंग चाहर, प्रभु राम गोदारा, सीताराम बाना, राजेश मंडा, सरजीत जाखड़, दीनदयाल जाखड़, रामप्रताप महिया सहित अनेक कोंग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।