May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 फरवरी 2022। कस्बे के दशहरा मैदान में आयोजित मुस्लिम छींपा समाज टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। टूर्नामेंट में फाइनल का रोमांचक मैच सुजानगढ़ व बीकानेर के बीच खेला गया जिसमें बीकानेर ने सुजानगढ़ को 66 रनों से हराया। प्रतियोगिता के मैन ऑफ द सीरीज का खिताब बीकानेर के खिलाड़ी मोहम्मद असलम ने हासिल किया तथा श्रेष्ठ बॉलर का खिताब मोहसेन राव बने। विजेताओं को पुरस्कृत समाज के मौजिज नागरिकों सहित कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा ने सम्मानित किया। गोदारा ने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए आयोजकों को सफल आयोजन की बधाई दी। लकी एहसान छींपा ने बताया कि इस दौरान पार्षद सलीम बहेलिया ने आयोजन की प्रशंसा की व समय समय पर ऐसे आयोजनों की महत्ती जरूरत की बात कही। यहां समाज समाज के युवा, बुजुर्ग सभी उपस्थित रहें और बड़ी संख्या में कस्बे के युवाओं ने प्रतियोगिता का आनंद लिया व पसंदीदा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रोमांचक फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नगद पुरस्कार के साथ विजेता बीकानेर को सौंपी ट्रॉफी।