May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 फरवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में विकास के बजाय हर रोज नए नए हंगामों के लिए कुख्यात हो रही विवाद-पालिका में एक ओर बड़ा विवाद सामने आया है। पालिका में सत्ता पक्ष के लोग अभी तक पालिकाध्यक्ष तथा ईओ की मिलीभगत से पालिका में बड़े घोटाले होने के आरोप लगा रहे थे। लेकिन मंगलवार को पालिकाध्यक्ष द्वारा ही अपने ईओ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव के लिए पालिका बोर्ड की साधारण सभा आहूत की है। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा द्वारा बुलाई गई इस साधारण सभा मीटिंग के कई मायने निकाले जा रहे है और इसे कस्बे की विवाद-पालिका में बड़ा भूचाल माना जा रहा है। कस्बे के राजनीतिक गलियारों में इसी की चर्चा है और इसे पालिका ने नए विवाद या पुराने विवादों के डेमेज कंट्रोल का प्रयास का रंग होने का अनुमान लगाया जा रहा है।