May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 फरवरी 2022। प्रशासन पर अपनी पकड़, मुख्यमंत्री से सीधा संवाद, जनप्रतिनिधियों में लोकप्रिय, ग्रामीण अंचल में गहरी पैठ रखने वाले जनप्रतिनिधि, श्रीडूंगरगढ़ की जनता आजकल ऐसे नेताओं को ढूंढ रही है लेकिन किसान नेता स्वर्गीय रेवंतराम महिया खूबियों के कारण आज भी सबके दिलों में अमर है। यही चर्चा रही पूर्व विधायक रेवंतराम महिया की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में, और श्रीडूंगरगढ़ अंचल के सक्रिय व प्रमुख चेहरों ने उनके इन गुणों से प्रेरणा लेते हुए उन्हें सोमवार को पुष्पांजलि अर्पित की। आज क्षेत्र के हालातों में उनकी प्रासंगिकता उनके अनुगामी नागरिकों की चर्चा का केंद्र रहा। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक रेवंतराम महिया की मूर्ति लगाने की मांग भी उठाई गई। आज तेजा मंदिर में उनकी 17 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, सांसद पुत्र रवि मेघवाल, शिव स्वामी, रामगोपाल सुथार, रामेश्वर पारीक, लक्ष्मण खिलेरी, तुलछीराम गोदारा, हेतराम जाखड़, जसवीर सारण, सुभाष पूनियां, नत्थुनाथ मंडा, तुलसीराम चोरड़िया, सोहनलाल ओझा, विनोदगिरी गुसाईं, हेमनाथ जाखड़, रामेशलाल महिया, ओमप्रकाश भादू, मांगीलाल गोदारा, मामराज, मोहनलाल कुलड़िया, गणेश सहित अनेक सक्रिय नागरिक उपस्थित रहें। इस दौरान उनके दोहित्र डॉ. विवेक माचरा ने अपने नाना को श्रद्धांजलि देते हुए आज युवा वर्ग के लिए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया। उनके परिजन सोहनलाल महिया, रामनिवास महिया ने सभी उपस्थित जनों का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार को स्वर्गीय रेवंतराम महिया की 17वीं पुण्यतिथि मनाई गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र के चर्चित चेहरे शामिल हुए, सभी ने महिया को पुष्पांजलि अर्पित की।