May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 फरवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ राजकीय महाविद्यालय के सामने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने तमिलनाडु सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि तमिलनाडु के तंजावुर जिले में सेक्रेट हॉट ईसाई मिशनरी स्कूल के अंदर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाए जाने की वजह से आत्महत्या करने वाली छात्रा लावण्या को न्याय दिया जाएं। इस दौरान नगर मंत्री प्रवीण गुसाईं, जिला कार्यसमिति सदस्य राज सारस्वत, विजयसिंह राजपुरोहित, नरेश पूरी, भगत सिंह, मुदित भादानी, हरिओम, निखिल दुबे, हड़मान सिद्ध, सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने तमिलनाडु सरकार को मामले से अलग करते हुई सीबीआई जांच करवाने की मांग की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्रों ने तमिलनाडु सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए लावण्या आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच करवाने की मांग की।