






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 फरवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ के युवा रक्तदान के प्रति उत्साहित है और यह क्षेत्र के लिए गौरव बढ़ाने वाला बन रहा है। चाहे क्षेत्र में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविरों की श्रृंखला हो या बीकानेर जाकर रक्तदान करने का मौका हो, श्रीडूंगरगढ़ के युवा हर जगह अपने इस उत्साह के कारण अपनी विशिष्ट पहचान बना ही लेते है। इसी बात को एक बार ओर साबित किया है क्षेत्र के युवाओं ने गुरूवार को। मौका था बीकानेर में दिवंगत रामकिशन सियाग की पुण्यतिथि पर स्व. रामकिशन सियाग फांउडेनशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का। इस शिविर में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के 100 से अधिक युवा यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना की अगुवाई में बीकानेर पहुंचे और रक्तदान किया। बाना ने बताया कि क्षेत्र के गांव लिखमीसर, लखासर, तोलियासर, रिड़ी, ठुकरियासर सहित विभिन्न गांवो से एक बस और सात छोटी गाड़ियों के द्वारा रक्तदाता युवाओं की टोली बीकानेर पहुंची एवं शिविर में भाग लेते हुए रक्तदान किया। ट्रस्ट के बिशनाराम सिहाग ने बाना सहित श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के युवाओं का आभार जताया।







