May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 फरवरी 2022। युद्धग्रस्त यूक्रेन में अभी हजारों भारतीय फंसे हुए है और इनमें बड़ी संख्या में राजस्थानी भी है। लेकिन बीकानेर जिले से संभवतः एकमात्र युवक आरिज ही है। श्रीडूंगरगढ़ के वार्ड 4 में स्थित इस युवक के घर पर चिंता का माहौल है एवं आरिज की अम्मी अब्बू अपने इकलौते बेटे की सलामती की दुआएं कर रहें है व हर कोई उसके सकुशल देश लौट आने की मन्नतें मांग रहा है। युवक आरिज के पिता मोहम्मद अयूब कस्बे में पेंटर का कार्य करते है एवं आरिज स्वयं एक यूट्यूब ब्लोगर है जो पहले की कई यात्राओं के विडियो से अपना खर्चा भी स्वयं ही निकाल रहा है। आरिज के पिता मोहम्मद अयूब ने बताया कि टीवी पर लगातार आ रही युद्ध की खबरों ने डरा दिया है एवं अब तो घर में कोई न्यूज चैनल तक नहीं देखता है। आरिज के घर उसकी दो बहिनें अपने भाई की सकुशल घर वापसी की दुआएं पढ़ रही है। वहीं आरिज फोन पर एवं विभिन्न वीडियो सोशल मिडिया पर भेज कर हालात नियंत्रण एवं सामान्य होने की बात कह कर परिजनों की चिंता को दूर करने का प्रयास कर रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के समस्त प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचारों के लिए आज ही जुड़ें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और आज की खबरें पाएं आज ही। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ के युवा आरिज ने भेजा यूक्रेन से फोटो, लोग सामान लेकर निकलने का प्रयास कर रहें है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूक्रेन में एटीएम के बाहर लगी है लंबी कतारें, दुकानदार ले रहें है केवल कैश।