May 20, 2026
news-new

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ में 8 मार्च को सिणगार उत्सव-2022 का आयोजन श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स व जेपी ज्वैर्ल्स द्वारा श्रीकरणी हेरिटेज में किया जाएगा। टाइम्स के नवाचार में शामिल ये शानदार आयोजन केवल महिलाओं के लिए होगा व आयोजक भी महिला टीम ही होगी। समारोह को लेकर उपखंड की महिलाओं व युवतियों में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है और ग्रामीण अंचल से भी युवतियां “मिस बणी ठणी” व “मिसेज बणी ठणी” में भाग लेने के लिए अपना पंजीयन करवा रही है। गांवो से युवतियां अपनी माता व चाची, भाभी के साथ आएंगी। बता देवें बणी ठणी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली युवतियां व महिलाओं के लिए पारंपरिक परिधान जैसे – राजपूती, राजस्थानी, घाघरा-ओढ़नी, लहंगा-चुन्नी, साड़ी, कालबेलिया इन्यादी वेशभूषा ही अनिवार्य होगी। अन्य महिलाओं व युवतियों के लिए ये अनिवार्यता नहीं होगी। समारोह का समय दोपहर 12 बजे से 5 बजे तक होगा और बता देवें सभी प्रतियोगिता में विजेताओं को अनेक उपहारों से नवाजा जाएगा। समारोह में प्रवेश केवल पंजीयन के बाद ही होगा। सभी महिलाएं व युवतियां खेंलों में व सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगी और उन्हें समारोह के बीच नाश्ता भी दिया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के इस प्रयास की क्षेत्र में खासी प्रशंसा हो रही।