






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मार्च 2022। क्षेत्र में एक विवाहिता दो मासूमो के साथ घर से निकल गयी और उसके पति ने थाने पहुंच कर गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए पुलिस से उन्हें ढूढ़ने की गुहार लगाई है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि धर्मास निवासी भागुराम जाट ने गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए बताया कि वह गुरुवार को किसी मायरे में गया था व 25 वर्षीय उसकी पत्नी रुकमादेवी अपने ढाई वर्ष की बालिका व डेढ़ वर्ष के बालक के साथ घर पर ही थी। आज सुबह वह घर पहुंचा तो पत्नी बच्चों सहित घर मे नहीं मिली और उसका फोन भी बन्द आ रहा है। दिन भर खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं लगा तो पति ने थाने पहुंच कर गुमशुदगी दर्ज करवाई है।



