May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मार्च 2022। दुनियाभर में 111वां महिला दिवस 8 मार्च 2022 को मनाया जाएगा और श्रीडूंगरगढ़ में भी महिलाओं में इस दिन के लिए खासा उत्साह नजर आ रहा है। तेरापंथ महिला मंडल के तत्वाधान में धनवंतरी हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर क्षेत्र की महिलाओं के लिए निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन करेगा। महिला रोगों से जुझ रही महिलाएं 8 मार्च को सुबह 10 बजे से 3 बजे तक शिविर में महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अदिति राय मित्तल से अपनी समस्याओं पर परामर्श ले सकेंगी। हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि शिविर में निसंतान एवं बांझपन के ईलाज, गर्भवती स्त्री की जांच व ईलाज, दर्दरहित डिलीवरी, सिजेरियन, अनियमित व अत्यधिक महावारी का उपचार, दूरबीन द्वारा जांच एवं ऑपरेशन, नसबंदी पुनः खोलना, कॉपरटी लगवाना तथा महिला रोगों के बारे में परामर्श दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान रियायती दरों पर सोनोग्राफी व बच्चेदानी के ऑपरेशन के लिए भी पंजीकरण किए जाएंगे।