August 29, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मार्च 2022। क्षेत्र के गांव इन्दपालसर गुसाईंसर में ग्रामीण पेयजल समस्या से परेशान है और ऐसे में प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा शुक्रवार को गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने उनका स्वागत करते हुए लगे हाथ एक ट्यूबवेल का निर्माण करवाने की मांग की। गोदारा ने प्रधान कोटे से 15 लाख की राशि की स्वीकृति देते हुए नए ट्यूबवेल के निर्माण की घोषणा की। यहां पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि जयवीर सिंह राठोड़, मांगुसिंह, जगदीश सिंह, बन्ने सिंह,किशन सिंह,हेमसिंह, समुन्द्र सिंह,मदन सिंह, तेजू सिंह, कुंवरपाल सिंह, तेजाराम भादू, तिलोकाराम भादू, केशराराम जाखड़, डूंगराराम जाखड़, सिजीराम नाई, सुखराम नाई ने गोदारा का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केसराराम गोदारा को साफा बंधवा कर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।