May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ की जनता की तारीफ विधान सभा में होती है और जयपुर में लोग कहते है ये प्रजातंत्र द्वारा चुन कर आए विधायक है तो गर्व से जनता के प्रति ह्रदय भावों से भर जाता है और क्षेत्र के विकास के प्रति प्रतिबद्धता और अधिक बढ़ जाती है। ये उद्गार विधायक गिरधारीलाल महिया ने अपने सम्मान समारोह में प्रकट किए। विधायक लोक सेवा केन्द्र में आयोजित समारोह में विधायक ने क्षेत्र के जन जन का आभार प्रकट करते हुए धन धन श्रीडूंगरगढ़ की बात कही। महिया ने कहा कि मुख्यमंत्री से हमें बड़ी उम्मीदें है कि वे श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के विकास की राहें आसान करेंगे। उन्होंने कहा कि पानी, बिजली, शिक्षा के लिए कोई कोर कसर मेरे प्रयासों में नहीं रखुंगा और श्रीडूंगरगढ शहर में पॉलीट्रोमा सेंटर, ड्रेनेज सिस्टम, अत्याधुनिक बस स्टैंड, औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के अलावा अन्य महत्वपूर्ण मांगों को पूरी करवाने के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। इस पर खचाखच भरे हॉल में उपस्थित नागरिकों ने खूब तालियां बजाई व महिया का अभिवादन किया। राज्य सरकार के पूरक बजट में श्रीडूंगरगढ़ में सहायक निदेशक (कृषि) विस्तार कार्यालय खुलवाने एवं राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ को स्नात्तकोत्तर स्तर पर क्रमोन्नत करवाने की घोषणा के उत्साह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में किसानों, विद्यार्थियों व नागरिकों द्वारा विधायक का स्वागत सम्मान किया गया। उपखंड के कई गांवो से आए किसानों ने महिया को फूलमालाओं से लाद दिया व साफे पहनाए। इस दौरान सोनियासर मीठियां सरपंच नन्दकिशोर बिहाणी, सत्तासर सरपंच सुनिल मलिक, आड़सर सरपंच प्रतिनिधि शिव जोशी, सेरूणा सरपंच प्रतिनिधि भरतसिंह राठौड़, कीतासर सरपंच प्रतिनिधि भंवरलाल पूनिया, तोलियासर सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीसिंह, जालबसर सरपंच प्रतिनिधि बेगराज लुखा, दुलचासर सरपंच प्रतिनिधि मोडाराम महिया, बिग्गा सरपंच जसवीर सारण, पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश नायक, पं.स.सदस्य प्रतिनिधि भंवरलाल बाना, पूर्व सरपंच रतनसिंह, पूर्व पं.स. सदस्य नत्थूनाथ, बीरबल देहड़ू, रामूराम जोशी धनेरू, पूर्व सरपंच भैराराम सोनी, पार्षद हनुमान मेघवाल, भैराराम जाखड़, शिवलाल नैण, हरीराम डोटासरा, धर्मपाल बांगड़वा, नोपाराम डूडी सुरजनसर, पूर्व सरपंच हेतुदान चारण, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मूलाराम तर्ड़, पूर्व सरपंच दानाराम भादू, समाजसेवी तोलाराम मारू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कृषि विभाग के संगठनों ने किया महिया का भव्य स्वागत
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सहायक निदेशक कृषि विस्तार की घोषणा से श्रीडूंगरगढ़ में कृषि विभाग के कर्मचारी खासे उत्साहित नजर आए है। विधायक गिरधारीलाल महिया कृषि विभाग के संगठनों ने भव्य स्वागत किया। फूलमालाएं पहना कर साफा पहनाया गया व पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन पत्र महिया को सौंपा गया। इस दौरान कृषि अधिकारी सुरेंद्र कुमार मारू ने इस कार्यालय के खुलने से किसानों को होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से बताते हुए विधायक द्वारा किसान हित में बड़ा कार्य करवाने की बात कहते हुए आभार जताया। इस दौरान कन्हैयालाल सारस्वत, अखिल राजस्थान सहायक कृषि अधिकारी संगठन के जिला महासचिव रमेश भांभू, सोमेश तंवर, कृषि पर्यवेक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष मालाराम गोदारा, बलवीर भादू, रणजीत सिंह, परत नाथ, दलीप महिया, ओमप्रकाश कुलड़िया, ओमप्रकाश बाना, रमेश बाना, राजेन्द्र, पवन शर्मा, बनवारीलाल सैनी आदि मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांवो से आए बुजुर्गों ने महिया का आभार जताया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कृषि अधिकारी सुरेंद्र कुमार मारू ने पहनाया विधायक महिया को साफा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसानों की ओर से विधायक महिया कृषि विभाग ने अभिनंदन पत्र सौंपा।