May 20, 2026
IMG-20220224-WA0061

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मार्च 2022। तहसील के गांव जाखासर नया में सास बहू दोनो की पीटकर घर से निकालने ओर दबंगई करते हुए घर पर कब्जा करने का मामला दर्ज हुवा है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि जाखासर निवासी सुशीला देवी नायक ने जरिये इस्तगासा इसी गांव के जगदीश जाट ओर उसके पुत्र शिवलाल, हड़मान, रामनिवास, विजयपाल ओर उसकी पुत्री केसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसमे आरोपियों पर गत 13 फरवरी को पीड़िता ओर उसकी सास के साथ मारपीट करने, कपड़े फाड़ कर बेइज़्जती करने ओर उनके घर पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेशों पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ दिनेश कुमार करेंगे।