






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका इन दिनों विवाद पालिका बनी हुई है। विवादों के क्रम में एक ओर मुकदमा श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी के खिलाफ कस्बे के निवासी ललित सिंह ओड ने किया है। ओड ने जरिये इस्तगासा श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका अधिशासी अधिकारी भवानी शंकर व्यास के खिलाफ आरोप लगाया कि उन्होंने आरटीआई के नियमो के तहत सूचना नही दी। इससे ओड को मानसिक क्षति हुई और मुकदमा दर्ज करवाया गया है। ओड ने पुलिस को बताया कि उसने16 मार्च 2020 को सूचना के अधिकारी अधिनियम की धारा 6(1) के तहत सूचना मांगी थी। ओर नियमानुसार 30 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी ने सूचना नही दी तो उसने मुकदमा करवाया है। इस संबंध में पुलिस ने इस्तगासे के अनुसार धारा 166, 167 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।



