






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ में आगामी 10 अप्रेल को आने वाले राम नवमी के त्योहार पर भव्य आयोजन के लिए आज विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की सयुंक्त बैठक का आयोजन किया गया। समारोह संबंधी तैयारियों की चर्चा की गई। इस दौरान विहिप अध्यक्ष भंवरलाल दुगड़ व जगदीश प्रसाद स्वामी, भैराराम डूडी, संतोष बोहरा, सत्यनारायण स्वामी व बजरंग दल संयोजक नवरतन सिंह राजपुरोहित उपस्थित रहे।
कार्मिकों से होने वाली अभ्रदता रोकने की मांग, कर्मचारियों ने जताया विरोध।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ में विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने कर्मचारियों के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा की जाने वाली मारपीट व अभ्रदता की घटनाओं पर रोष जताते हुए विरोध प्रकट किया व सहायक अभियंता जोधपुर डिस्कॉम ऊपनी के सत्यपाल सिंह को प्रबन्ध निदेशक के नाम ज्ञापन दिया। निगम श्रमिक संघ के बैनर तले कार्यकर्ता से शिशुपाल सिंह राठौड़ की अगुवाई में भारतीय मजदूर संघ बीकानेर के अध्यक्ष नवीन स्वामी सहित अनेक कार्मिकों ने निगम कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले लोगों को पुलिस द्वारा जल्दी गिरफ्तार करने एवं निगम द्वारा ऐसे लोगों पर कोई ठोस कार्रवाई करवाने की मांग की।





