May 20, 2026
SDT_news

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने शराब के नशे में उत्पात मचाने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि कालूबास में रूपादेवी की परिवाद दी कि शराब के नशे में उनके पुत्र मानसिंह व अशोकसिंह उन्हें परेशान करते है। जांच के लिए मौके पर गए एएसआई पूर्णमल ने दोनों युवकों को समझाईश का प्रयास किया परंतु वे नहीं माने और आपस में बुरी तरह झगड़ने लगे। इस पर एएसआई ने दोनों को गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया। वहीं गांव मिंग्सरिया में शराब के नशे में अपनी पत्नी से मारपीट करने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची व 40 वर्षीय श्योपालसिंह से समझाईश का प्रयास किया। जब वह नहीं माना तो उसे गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया गया।