May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ में गुरूवार को वायरल हुए एक विडियो में पीट रहे युवक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज हुआ है। केऊ पुरानी निवासी सुशीला कंवर पत्नी प्रभुसिंह ने युवक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि पार्थिया ने युवक गोपालसिंह पुत्र हुकमसिंह तथा रामकिशन पुत्र दानाराम सुनार निवासी केऊ पुरानी पर आरोप लगाया कि 7 मार्च को दोनों युवक रात 11.30 बजे उसके घर में घुस गए। दोनों आरोपियों ने नाजायज रूप से घर में घुसे व दुष्कर्म की नियत से लज्जा भंग करते हुए मादलिया तोड़ लिया। हल्ला मचाने पर ससुर की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण उनके पास सो रहें पति भाग कर आए और आरोपियों को पकड़ा तो आरोपियों ने पैर पकड़ कर माफी मांगी और राजीनामा करने की बात कहने लगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रविन्द्र सिंह के सुपुर्द कर दी है। विदित रहे कि युवक को नग्न कर पीटने के मामले में परिवादिया का पति प्रभुसिंह आरोपी भी है।