May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मार्च 2022। यूपी चुनाव में भाजपा के सह-प्रभारी रहें सांसद अर्जुनराम मेघवाल चुनाव परिणामों से उत्साहित है और आज क्षेत्र के दौरे के दौरान उन्होंने भाजपाईयों को मोदी के मैजिक व योगी के काम का कमाल ये परिणाम बताया। मंत्री ने कहा कि नकारात्मक को सकारात्मक करना भाजपा का काम है और बुलडोजर का जितना नकारात्मक प्रचार किया गया उसका सकारात्मक प्रभाव सामने आया है। यूपी ने योगी की गुड गर्वनेंस का चुनाव किया है और गुंडागर्दी का खात्मा कर शांति व सुरक्षा को चुना है। मंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि मोदी है तो मुमकिन है। भाजपा नेता विनोद गिरी गुसाँई के गोस्वामी मैरिज पेलेस में स्वागत, अभिनंदन समारोह रखा गया। साांस को फूलमालाएं पहना कर साफा बंधवाया गया। यूपी विजय की सफलता पर सभी स्थानीय नेताओं ने उन्हें बधाईयां दी। इस दौरान विनोदगिरी गुसाईं सहित भाजपा देहात जिलाध्यक्ष तारांचद सारस्वत, रामगोपाल सुथार, रामेश्वर पारिक, छैलू सिंह शेखावत, हेमनाथ जाखड़, मानमल शर्मा सहित भाजपा पार्षद व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहें।

नाम नाम ले लेकर कार्यकर्ताओं से कही मोदी-योगी की प्रशंसा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित सम्मान समारोह में स्थानीय भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं का नाम ले लेकर मोदी-योगी की प्रशंसा की ओर साथ ही ये संदेश भी दिया कि वे लंबे समय बाद भले ही आए हो परन्तु उन्हें अपने समर्थकों के नाम भी याद है।

बाडेला में 35 लाख के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया, बच्चों से किए सवाल जवाब।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ से मंत्री अर्जुनराम मेघवाल गांव बाडेला पहुंचे तथा यहां सीएसआर के 35 लाख के निर्माण कार्यों का लोकार्पण करते हुए स्कूल की कक्षाओं का भी निरक्षण किया। मंत्रीजी ने यहां बच्चों से सवाल जवाब भी किए। सांसद के साथ यहां ताराचंद सारस्वत, रामगोपाल सुथार, रामेश्वर पारीक, विनोदगिरी गुसाईं, तोलाराम जाखड़, धूड़ाराम डेलू, मूलाराम सारण, मालाराम ज्याणी, शिव तावनिया, कोडाराम, किशनाराम गोदारा, बजरंग सारस्वत, कुंभाराम सिद्ध, महेश राजोतिया, प्रदीप जोशी,अरविंद चारण, पूर्णाराम मिंग्सरिया उपस्थित रहें। ग्रामीणों ने यहां लेब का निर्माण करवाने, खेल मैदान बनवाने, टिन शेड और स्मार्ट क्लास रूम की मांग की। सांसद ने ग्रामीणों को इसके लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। यहां पूर्व सरपंच तोलाराम ज्याणी ने सभी अतिथियों को साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान मेघाराम सारण, मूलचंद मेघवाल, मूलाराम सारण, लालूराम ज्याणी, गोपाल खाती, धनेरू सरपंच मोहन स्वामी, मालाराम ज्याणी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहें।
आडसर में जल निकासी ड्रेनेज सिस्टम का लोकार्पण किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सांसद गांव आडसर पहुंचे और यहां वर्षा जल निकासी हेतु भेल व सीएसआर द्वारा निर्मित ड्रेनेज सिस्टम का लोकार्पण किया। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि सहित अनेक ग्रामीणों ने सांसद सहित सभी भाजपा नेताओं का स्वागत सम्मान किया। बड़ी संख्या में ग्रामीण यहां उपस्थित रहें।
सांसद से की ये मांगें-
उपडाकघर को यथावत रखने की मांग
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से कालूबास में स्थित उपडाकघर को यथावत रखने की मांग भाजपा शहर महामंत्री प्रदीप जोशी ने की है। जोशी ने बताया कि विभाग इसे अन्यत्र स्थानातरंण करने का प्रस्ताव बना रहा है परंतु इससे 25 से 30 हजार की आबादी प्रभावित होगी तथा खाताधारकों, बुजुर्ग महिलाओं, व श्रमिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस पर मेघवाल ने विभाग के बीकानेर सुप्रिडेंट सीताराम खत्री, जोधपुर पीएमजी सचिन किशोर से फोन पर बात कर उपडाकघर को यथावत रखें जाने की बात कही।
सड़क निर्माण की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर निवासी दुलदास स्वामी ने लाधड़िया से डेलवां सड़क निर्माण करवाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। मंत्री ने इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सांसद ने कहा यूपी में लोगों ने सुशासन को चुना है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा नेता विनोद गिरी गुसाईं ने स्वागत समारोह का आयोजन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंत्री अर्जुनराम ने गांव बाडेला में 35 लाख के कार्यों का लोकार्पण किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सांसद ने गांव आडसर में वर्षा जल निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम का लोकार्पण किया।