






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मार्च 2022। खाद बीज विक्रेता एसोसिएशन श्रीडूंगरगढ़ की आम सभा की बैठक श्रीराम भवन में आयोजित की गई जिसमें सर्व सम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में सूडसर के मामराज भादू को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया व लिखमादेसर के जगदीश पारीक को कोषाध्यक्ष पद तथा गोपीराम सिहाग को सचिव के नियुक्त किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने बधाई दी।
खाद-बीज विक्रेता एसोसिएशन ने विधायक का सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में सहायक निदेशक कृषि विस्तार कार्यालय की स्वीकृति के लिए तहसील खाद बीज विक्रेता एसोसिएशन ने आज विधायक गिरधारीलाल महिया का सम्मान किया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने विधायक महिया का साफा बंधवा कर फूलमालाएं पहनाई। इस दौरान महिया ने सदैव किसान हित में कार्य करने की बात कही। सम्मान समारोह में एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
लिखमादेसर में गणित व विज्ञान के शिक्षक की नियुक्ति करवाने की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक महिया से लिखमादेसर के ग्रामीणों ने राजकीय विद्यायल में गणित व अग्रेजी विषय के रिक्त पद पर शिक्षकों की शीघ्र नियुक्ति करवाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पूर्व उपसरपंच मूलनाथ जाखड़, जगदीश पारीक, ओमकार नाथ सिद्ध, नत्थू नाथ, हिरनाथ, मनोज सिद्ध उपस्थित रहें। ग्रामीणों ने विद्यार्थियों को हो रही भारी असुविधा की बात कही जिस पर विधायक ने शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।





