May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मार्च 2022। झंवर बस स्टैंड के पास आयोजित 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में आज बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी। कन्यायों द्वारा गायत्री चालीसा का पाठ किया गया व पुष्प वर्षा की गई। गायत्री परिवार के प्रदेश संगठन प्रभारी गोपाल स्वामी, बीरमसिंह राठौड़, सांवरमल शर्मा, फलेंद्र पटेल ने संगीतमय पूजन किया। गायत्री प्रज्ञा संस्थान किलचू के योगाचार्य ने प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में जानकारी दी। गोपाल स्वामी ने शिखा स्थापन, यज्ञोपवीत संस्कार की विशद व्याख्या की व व्यसनमुक्त जीवन का आह्वान किया। कोरोना काल में दिवंगत हुए नागरिकों को श्रद्धांजलि भी दी गयी। कार्यक्रम में एडवोकेट ओमप्रकाश पंवार, बजरंगलाल ओझा, रामकिशन स्वामी, सोहनलाल नाई, महावीर प्रसाद माली सहित अनेक नागरिको ने पूजन किया। बता देवें रविवार को इस आयोजन का अंतिम चरण संपन्न होगा जिसमें बड़ी संख्या में कस्बे के श्रद्धालु पूर्णाहुति में भाग लेंगे।
बिग्गा बास सहित अनेक स्थानों पर महिलाएं धूमधाम से फाग उत्सव मना रही है व कान्हा संग फूलों से होली खेल रही है। टीएम प्लाजा में बजरंग सोमाणी के घर फागोत्सव खेला गया व गुलाल व फूलों के साथ महिलाओं ने ठाकुरजी के साथ होली खेली।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गायत्री महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दी आहुतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घर घर फागोत्सव के आयोजन हो रहें है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा बास में महिलाओं ने मनाया फागोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टीएम प्लाजा में महिलाओं ने धूमधाम से फागोत्सव खेला।