May 21, 2026
IMG-20220312-WA0030

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मार्च 2022। कस्बे में कालूबास स्थित झंवरो के मंदिर में आज माहेश्वरी महिला मंडल के संगीतमय आयोजन में महिलाओं ने जमकर कान्हा संग फाग खेला। चंग के साथ भजनों पर जमकर नृत्य हुआ व फूल व गुलाल उड़ाई गयी। मन्दिर की भव्य सजावट की गई और लड्डू गोपाल को छप्पन प्रकार का प्रसाद भोग लगाया गया। नन्हे मुन्ने बच्चे कान्हा व राधा का वेश धारण करके आए जिससे भक्तिमय माहौल में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं व युवतियों ने भक्ति रस का आनंद लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। झंवरो के मंदिर में भव्य सजावट की गई और जमकर खेला फागोत्सव।