May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ के गांव धीरदेसर पुरोहितान की रोही में ढाणी बना कर रहने वाले एक किसान की पत्नी घर से निकल गयी व लापता हो गयी है। पार्थी पति ने पुलिस को बताया कि वह 12 मार्च को सुबह रिश्तेदारी में कहीं गया था तथा रात्रि 11 बजे घर लौटा तो भाई के बच्चे ने बताया कि बड़ी मां रात 8 बजे से 10 बजे के बीच बिना बताए कहीं चली गयी है। काफी तलाश के बाद भी जब कुछ पता नहीं चल सका तो पति थाने पहुंचा व पत्नी को ढूढ़ने की गुहार लगाते हुए गुमशुदगी दर्ज करवाई है।