May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मार्च 2022। क्षेत्र में एक व्यक्ति को अपने जान पहचान में ही रुपए देकर मदद करना भारी पड़ गया है और तकादा करने पर उधार लेने वाला धमका रहा है। गांव ऊपनी के 60 वर्षीय रामचंद्र पुत्र कालूनाथ सिद्ध ने इसी गांव के मेघाराम व हरिराम पुत्र भारूराज जाट ने भरोसे में लेकर एक लाख पच्चीस हजार रुपए खेती कार्य का कहकर ले गए। आरोपियों ने आजकल कह कर अब तक टरकाते रहें तथा उसमें रुपए मांगें तो जान से मारने की धमिकयां देने लगा व आगे से रुपए मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने 420 सहित अनेक धाराओं में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।