August 29, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मार्च 2022। आज विधानसभा में विधायक गिरधारीलाल महिया ने श्रीडूंगरगढ़ में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना करने की मांग की है। महिया ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ में औद्योगिक क्षेत्र के विकसित होने की अपार संभावनाएं है। क्योंकि राजधानी दिल्ली व राजस्थान की राजधानी जयपुर से सीधा जुड़ा हुआ है। इसके अलावा नेशनल हाइवे 11 पर श्रीडूंगरगढ़ का बड़ा क्षेत्र आता है। यहां पर कृषि के अलावा अन्य व्यापार क्षेत्रों के औद्योगिक क्षेत्र स्थापित होने से रोजगार के अवसर बढ़ेगें और क्षेत्र व राज्य के निवेश में बढ़ावा होगा। महिया ने श्रीडूंगरगढ़ में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना करने की मांग की ताकि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ सकें और क्षेत्र का चहूंमुखी विकास हों। महिया ने नीमराना क्षेत्र के जापानी जोन औद्योगिक क्षेत्र में जापानी कंपनियों द्वारा भारतीय झंडे नहीं लगाने की अनुमति देने एवं मजदूरों को यूनियन बनाने के हक से वंचित रखने की बात विधानसभा में उठाई। महिया ने कानूनों में बदलाव करने की मांग की, जिससे भारत और भारतीय ट्रेड यूनियनों के झंडे नहीं लगाए जा सकते। साथ ही मजदूरों को उनका ट्रेड यूनियन बनाने का हक दिलवाने की मांग रखी।