






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मार्च 2022। आडसर बास में स्थित श्याम मंदिर से आज खाटू नरेश गाजे बाजे के साथ श्रद्धालुओं के जयकारों के बीच श्रीडूंगरगढ़ नगर भ्रमण को निकले। फूलों से भव्य श्याम श्रृंगार किया गया व श्याम भक्तों ने भजनों पर झूमते हुए पदयात्रा में भाग लिया। महिलाओं ने गली गली पुष्प वर्षा कर बाबा का स्वागत किया व शीश झुकाया। निशान के साथ निकली शोभायात्रा में भव्य झांकियां सजाई गई व यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए मंदिर पहुंची। भक्तों ने मन्दिर में दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद लिया।






