






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मार्च 2022। सरकारी आदेशों की अनुपालना में स्कूलों में वार्षिकोत्सव मनाए जा रहें है और इससे सर्वाधिक प्रसन्न विद्यार्थी वर्ग है जिन्हें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिल रहा है। प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया जा रहा है जिससे अन्य विद्यार्थी भी प्ररेणा ले रहें है। जनप्रतिनिधि व ग्रामीण भामाशाह इन समारोहों में भाग ले रहें है तथा विद्यालय विकास के कार्यों पर भी चर्चाए की जा रही है।
गांव ठुकरियासर में धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। यहां मुख्य अतिथि केसराराम गोदारा व विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच अमराराम गांधी सम्मिलित हुए। प्रधानाचार्य श्रीमती विमला गुर्जर ने सभी का आभार प्रकट करते हुए शाला का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। गोदारा ने ग्रामीणों से सरकारी विद्यालयों में बच्चों को प्रवेश दिलवाने के आह्वान किया व प्रधान कोटे से 5 लाख की राशि के कार्य करवाने की घोषणा की। यहां पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि लालचंद कड़वासरा, रेवन्तराम भाम्भू सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
गांव बाना में विद्यार्थियों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाना में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। यहां मुख्य अतिथि कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा का सरपंच प्रातिनिधि ओमप्रकाश बाना ने स्वागत किया। गोदारा ने स्कूल में 10 लाख के विकास कार्यों की घोषणा की। समारोह में प्रभुराम बाना, उदाराम बाना, स्कूल स्टॉफ सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहें।
कल्याणसर नया में गोदारा ने कई निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय कल्याणसर नया में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने ग्राम पंचायत द्वारा किए गए कार्यों का लोकार्पण किया। यहां कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा भी मौके पर पहुंचे। इसमें स्कूल में फर्श निर्माण, टीन शेड व 2 कमरा कक्ष का उद्घाटन किया। वहीं गांव में अंबेडकर चौक मेघवाल मौहल्ले में ट्यूबवेल व जल होद, आम गुवाड़ ठंडे प्याऊ का, बस स्टैंड का, उपस्वास्थ्य केंद्र में दो कमरा और चार दीवारी का निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान सरपंच जेठी देवी व जिला परिषद सदस्य मुनीराम गोदारा उपस्थित रहें। यहां सरपंच भंवरलाल गरूवा, ज्ञानीराम ज्याणी, दशरथ दर्जी, आईदान गोदारा, नाथूराम गोदारा, सुगनाराम गोदारा, तोलाराम गोदारा, अशोक गोदारा, मालाराम गोदारा, अर्जनराम गोदारा, मूलाराम मेघवाल, मंगलाराम मेघवाल, ईमरताराम मेघवाल, चेतनराम नायक, हंसराज नाई, रामप्रताप गोदारा, किस्तुरा राम मेघवाल, केशूराम मेघवाल, किशनाराम शर्मा, तोलाराम महिया, भंवरलाल मेघवाल, मोडाराम गोदारा, श्रवण नायक, तोलाराम नायक व ग्रामीणजन मौके पर उपस्थित रहे।
उदरासर में धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर के राजकीय विद्यालय में धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। यहां विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा मुख्य अतिथि सरपंच किशनाराम गोदारा ने ग्रामीणों से विद्यालय से जुड़ने की बात कहते हुए विद्यालय विकास में सक्रिय योगदान देने की बात कही। सरपंच ने प्राथमिक विद्यालय मे मूलभुत सुविधाओं के निर्माण की घोषणा की। कार्यक्रम में उपसरपंच मुनिराम पुनियां, पंकज कुमार, दुलाराम गोदारा, धूड़ाराम गोदारा, तेजाराम सुथार, कोडूराम प्रजापत, रामलाल भार्गव, भीयाराम मेघवाल, गोपालराम पंचारिया, रामकुमार शर्मा, मंगलाराम मेघवाल, लेखराम गोदारा, सांवतराम जाखड़, परमाराम जाखड़, रामनिराण गोदारा, बाबूलाल गोदारा, सुरजाराम शर्मा, चुनीलाल मोट, पूर्व सरंपच लेखराम गोदारा, एसआई प्रभुराम गोदारा, दुलदास स्वामी, श्यामसुंदर शर्मा, रामदास स्वामी, भंवरलाल मेघवाल, गोपालराम मेघवाल आदि मौजूद रहे।
गांव तोलियासर में मनाया वार्षिकोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तोलियासर में वार्षिक उत्सव मनाया गया। यहां प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया व स्कूल के भामाशाहों का भी सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि गिरधारी सिंह राजपुरोहित ने ग्रामीणों से विद्यालय विकास में भागीदारी निभाने की बात कहते हुए विद्यालय की मरम्मत कार्य व रंगरोगन करवाने की घोषणा की। माकपा नेता रामेश्वर फौजी, व्याख्याता अर्जुन सिंह राजपुरोहित ने सहयोग की बात कही। इस दौरान राजूसिंह, हनुमान सिंह मोटासरा, रेवंत, बजरंग, घीसाराम सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। समारोह में राज सर ने जनप्रतिनिधियों से विद्यालय की सुध लेने की बात कही।प्रधानाचार्य गजानंद को पद्दोन्नति पर बधाई दी गयी व गजानंद ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।
धीरदेसर पुरोहितान में मनाया वार्षिकोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय धीरदेसर पुरोहितान में धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता सुरजनसर प्रधानाचार्य अन्नाराम ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच ओमप्रकाश शर्मा उपस्थित रहे। शर्मा ने विद्यालय में पानी की टंकी व टीन शेड बनाने की घोषणा की। कार्यक्रम में भामाशाहों तथा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। प्रधानाध्यापक राजेन्द्र मीणा ने सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह में मंच संचालन नोरंगनाथ सिद्ध ने किया। कार्यक्रम में पवन कुमार शर्मा, रावताराम, गोपालदास, नोरंग नाथ, लीलाराम, रतनलाल, रणवीर सिंह, अनिता सिहाग, अंजना, ममता, रामनारायण सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।












